🥭Summer special recipe🥭🥭पनीर मैंगो 🥭कलाकंद

“जब रसीले आम की मिठास और मुलायम पनीर का स्वाद एक साथ मिलता है,
तो बनता है ऐसा पनीर मैंगो कलाकंद जिसे हर कोई बार-बार खाना चाहेगा।” 🥭
पनीर मैंगो कलाकंद: आम की मिठास और पनीर का लाजवाब संगम……🥭
🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭🥭
🌹 दिल से जुड़ी शुरुवात ❤
🍁कभी कभी जिंदगी मे सबसे खूबसूरत पल किसी मीठे स्वाद मे भी छुपे होते है ,🍁
☘आज वही मिठास मै आप सबके साथ बाँटना चाहती हूँ I पनीर मैंगो 🥭 कलाकंद सिर्फ एक मिठाई ही नहीं ये यादों का वह हिस्सा है
जो घर की खुशबू ,अपनों की मुस्कान ओर दिल की भावनाओ से मिल कर बनी है |
🌹आज से मेरी ईस नई शुरुवात मे हर दिन नई रेसीपीज होगी ,पर हर रेसीपीज मे परंपरागत स्वाद के साथ अपनेपन का ढेर सारा ❤ दिल से स्नेह भी होगा |
पनीर मैंगो कलाकंद की सामग्री
- 250 ग्राम ताज़ा पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 कप आम का गाढ़ा पल्प
- 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
- 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर
- 1/4 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
- 1 छोटी चम्मच घी
- 1 बड़ा चम्मच कटे हुए पिस्ता
- 1 बड़ा चम्मच कटे हुए बादाम
- कुछ केसर के धागे (वैकल्पिक)
📌 सामग्री टिप्स
✅ आम पूरी तरह पका और मीठा होना चाहिए।
✅ ताज़ा पनीर इस्तेमाल करें, इससे कलाकंद मुलायम बनेगा।
✅ कंडेंस्ड मिल्क मिठास और रिचनेस बढ़ाता है, इसलिए अलग से चीनी की आवश्यकता नहीं पड़ती।

- विधि……………..
- . सबसे पहले पनीर को कददुकस किसनी से किस लेंगे ,अच्छे से मैश या ग्रेट कर लेंगे |
- 2. एक पैन मे घी डालकर पनीर को हल्का सा भून लेंगे |
- 3. अब इसमें आम का पल्प डालकर लगातार चलते रहेंगे |
- 4. आपकी ईच्छानुसार दूध या कँडेनसड़ मिल्क डालकर लगातार चलाते रहेंगे |
- 5. आप तब तक सभी चीजों को चलाते रहेंगे जब तक पैन को मिक्स्चर छोड़ ना दे |
- 6. अब ईलायची पॉऊड़र ओर काजू ,बादाम , पिस्ता थोड़ा मिक्स्चर मे भी डालेंगे |
- 7. घी लगी मनचाहे आकार की ट्रे मे सारी सामग्री डाल कर सेट करने के लिए रख देंगे |
- 8. आपके मन चाहे आकार मे पिसेस कट कर लेंगे |
- 9. आपका पनीर मैगो कलाकंद तैयार है आप इसे ऐसे से ही या फ्रीज़ मे ठंडा करके भी खा सकते है |

🥭 पनीर मैंगो कलाकंद के फायदे…….









