#बेल_का_शर्बत #BaelSharbat #SummerDrink #

  • #बेल_का_शर्बत #BaelSharbat #SummerDrink #DesiDrink #IndianRecipes #HealthyDrink #CoolingDrink #GarmiSpecial #TraditionalDrink #HomeMadeDrink#
  •  🌹गर्मियों की दोपहर…🌷
    आंगन में नीम की छांव…
    और दादी के हाथों का बना ठंडा-ठंडा बेल का शर्बत… 🥤
  • ना कोई फ्रिज का जमाना था,
    ना fancy drinks का शौक…
    बस एक गिलास बेल का शर्बत,
    और सारी थकान जैसे पल में दूर हो जाती थी
  • आज भी जब ये शर्बत बनता है,
    तो सिर्फ स्वाद नहीं…
    बल्कि बचपन की वो सुकून भरी यादें भी साथ ले आता है ❤️
  • 🥭 बेल शर्बत रेसिपी   Bael Sharbat Recipe
  • 📝 सामग्री:
  • पका हुआ बेल फल – 1
  • ठंडा पानी – 2–3 गिलास
  • चीनी या गुड़ – स्वाद अनुसार
  • काला नमक – ½ छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच (optional)
  • बर्फ – जरूरत अनुसार
  • 👩‍🍳 बनाने की विधि:
  1. बेल को तोड़कर उसका गूदा निकाल लें।
  2. गूदे में पानी डालकर अच्छे से मसल लें।
  3. अब इसे छलनी से छान लें ताकि बीज अलग हो जाएं।
  4. इसमें चीनी/गुड़, काला नमक और जीरा पाउडर मिलाएं।
  5. चाहें तो नींबू का रस डालें।
  6. बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
  • 🌿 फायदे:
  • शरीर को ठंडक देता है
  • पाचन के लिए फायदेमंद
  • लू से बचाने में मदद करता है
  • कभी वक्त निकालिए…
    और अपने बच्चों को भी ये सादा सा शर्बत बनाकर पिलाइए…
    शायद उन्हें भी उसी सुकून का एहसास हो,
    जो हमें हमारे बचपन में मिला करता था 💛