#अंगूर का शर्बत #बनाने की आसान विधि | Grape Sharbat Recipe


  • #Summer Recipes #🍇अंगूर -का -शर्बत🍇 #cool cool drink for summer #
  • #GrapeSharbat #SummerDrink #IndianRecipes #HealthyDrinks #Homemade #VaishaliRasoi #RecipeInHindi#
  • गर्मियों में ठंडक देने वाला अंगूर का शर्बत (Grape Sharbat Recipe in Hindi) घर पर आसानी से बनाएं। जानिए इसकी आसान विधि, सामग्री और हेल्दी फायदे।
  • 🍇 अंगूर का शर्बत🍇🍇 ठंडा ठंडा cool cool 
  • ठंडक में छुपा बचपन का स्वाद
  • गर्मी की दोपहर… छत पर रखा मटका, और रसोई से आती मीठी खुशबू…
    माँ के हाथों से बना ठंडा-ठंडा अंगूर का शर्बत, जो सिर्फ प्यास नहीं, दिल भी ठंडा कर देता था 💜
  • आज भी जब ये शर्बत बनता है, तो हर घूंट में बचपन की यादें घुल जाती हैं…
    सिर्फ एक पेय नहीं, ये तो प्यार का स्वाद है 🍇✨
  • गर्मियों की तपती धूप में अगर कुछ ठंडा और ताज़गी भरा मिल जाए, तो दिन ही बन जाता है। ऐसे में अंगूर का शरबत एक बेहतरीन विकल्प है। यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है। मै आज आपको अंगूर का शर्बत  बनाने की विधि बहुत आसान तरीका  बताने जा रही  हैं।
  •  🍇🍇🍇🍇🍇🍇🍇🍇
  • अंगूर का शर्बत  बनाने की विधि
  • यह Grape Sharbat Recipe  बहुत ही आसान है और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है।
  • 📝 सामग्री (Ingredients)
  • 2 कप ताजे अंगूर ग्रीन या रेड वाले
  • पुदीना की पतिया अंगूर के साथ पीसने के लिए ओर सजाने के लिए भी
  • 3–4 चम्मच चीनी (स्वाद अनुसार)
  • 1/2 चम्मच काला नमक
  • 1/2 चम्मच नींबू का रस
  • ठंडा पानी
  • बर्फ के टुकड़े
  • 👩‍🍳 बनाने की विधि (Step-by-Step)
  • सबसे पहले अंगूर ओर पुदीना की थोड़ीसी पतियों को अच्छे से धो लें।
  • अब इन्हें मिक्सर में डालकर पीस लें।
  • तैयार पेस्ट को छान लें ताकि बीज अलग हो जाएं।
  • अब इसमें चीनी, काला नमक और नींबू का रस मिलाएं।
  • थोड़ा ठंडा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • गिलास में डालें और ऊपर से बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
  • 🍇🍇 अंगूर का शर्बत पीने के फायदे
  • शरीर को तुरंत ठंडक देता है
  • डिहाइड्रेशन से बचाता है
  • पाचन में मदद करता है
  • ऊर्जा बढ़ाता है
  • 💡 टिप्स
  • मीठे अंगूर लें तो चीनी कम डालें
  • ठंडा सर्व करने से स्वाद और बढ़ जाता है
  • चाहें तो पुदीना थोडा ज्यादा  भी मिला सकते हैं
  • 🍹 Serving Suggestion
  • इस ठंडे और स्वादिष्ट अंगूर का शरबत को आप दोपहर में या मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।