गर्मियों में ठंडक देने वाला अंगूर का शर्बत (Grape Sharbat Recipe in Hindi) घर पर आसानी से बनाएं। जानिए इसकी आसान विधि, सामग्री और हेल्दी फायदे।
🍇 अंगूर का शर्बत🍇🍇 ठंडा ठंडा cool cool
ठंडक में छुपा बचपन का स्वाद
गर्मी की दोपहर… छत पर रखा मटका, और रसोई से आती मीठी खुशबू… माँ के हाथों से बना ठंडा-ठंडा अंगूर का शर्बत, जो सिर्फ प्यास नहीं, दिल भी ठंडा कर देता था 💜
आज भी जब ये शर्बत बनता है, तो हर घूंट में बचपन की यादें घुल जाती हैं… सिर्फ एक पेय नहीं, ये तो प्यार का स्वाद है 🍇✨
गर्मियों की तपती धूप में अगर कुछ ठंडा और ताज़गी भरा मिल जाए, तो दिन ही बन जाता है। ऐसे में अंगूर का शरबत एक बेहतरीन विकल्प है। यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है। मै आज आपको अंगूर का शर्बत बनाने की विधि बहुत आसान तरीका बताने जा रही हैं।
🍇🍇🍇🍇🍇🍇🍇🍇
अंगूर का शर्बत बनाने की विधि
यह Grape Sharbat Recipe बहुत ही आसान है और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है।
📝 सामग्री (Ingredients)
2 कप ताजे अंगूर ग्रीन या रेड वाले
पुदीना की पतिया अंगूर के साथ पीसने के लिए ओर सजाने के लिए भी
3–4 चम्मच चीनी (स्वाद अनुसार)
1/2 चम्मच काला नमक
1/2 चम्मच नींबू का रस
ठंडा पानी
बर्फ के टुकड़े
👩🍳 बनाने की विधि (Step-by-Step)
सबसे पहले अंगूर ओर पुदीना की थोड़ीसी पतियों को अच्छे से धो लें।
अब इन्हें मिक्सर में डालकर पीस लें।
तैयार पेस्ट को छान लें ताकि बीज अलग हो जाएं।
अब इसमें चीनी, काला नमक और नींबू का रस मिलाएं।
थोड़ा ठंडा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
गिलास में डालें और ऊपर से बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
🍇🍇 अंगूर का शर्बत पीने के फायदे
शरीर को तुरंत ठंडक देता है
डिहाइड्रेशन से बचाता है
पाचन में मदद करता है
ऊर्जा बढ़ाता है
💡 टिप्स
मीठे अंगूर लें तो चीनी कम डालें
ठंडा सर्व करने से स्वाद और बढ़ जाता है
चाहें तो पुदीना थोडा ज्यादा भी मिला सकते हैं
🍹 Serving Suggestion
इस ठंडे और स्वादिष्ट अंगूर का शरबत को आप दोपहर में या मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।