इंदौरी पोहा रेसिपी | नरम, स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला नाश्ता

  • “इंदौर का पोहा दिल है, तो सेव उसकी धड़कन है; और जीरावन उसका वो स्वाद है, जो हर निवाले को यादगार बना देता है।…..
  • इंदौर की सुबह का सबसे प्यारा स्वाद – इंदौरी पोहा सुबह की शुरुआत हो इंदौरी पोहे के शानदार स्वाद के साथ…….
  • यह पोहा नहीं, इंदौर वालों की भावनाएँ है सेव, जीरावन और पोहे का परफेक्ट मेल……
  • हर सुबह को खास बना दे इंदौर का यह प्रसिद्ध नाश्ता……..
  • इंदौरी पोहा: एक प्लेट में स्वाद, अपनापन और यादें
  • इंदौर का पोहा सिर्फ एक नाश्ता नहीं, बल्कि हर इंदौरी की पहचान है। और अगर पोहे पर सेव न हो, तो जैसे दिल बिना धड़कन के अधूरा लगे।
  • हल्दी की सुनहरी रंगत, नरम पोहा, उबले आलू की मिठास, प्याज का स्वाद और ऊपर से कुरकुरी सेव — यही तो है असली इंदौरी पोहे का जादू।
  • कहते हैं इंदौर की सुबह चाय से नहीं, पोहे की खुशबू से जागती है। मोहल्ले की गलियों में जब गर्मागर्म पोहे पर सेव डाली जाती है, तो हर प्लेट में सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि अपनापन भी परोसा जाता है।
  • बचपन में रविवार की सुबह पापा गरम पोहा लेकर आते थे और पूरा परिवार एक साथ बैठकर नाश्ता करता था। आज भी पोहे की एक प्लेट उन सुनहरे पलों को ताज़ा कर देती है।
  • माँ के हाथों के पोहे की यादें…. ❤️
  • सुबह-सुबह रसोई से आती हल्दी और करी पत्ते की खुशबू, चूल्हे पर छनकती राई, और माँ की आवाज़ – “जल्दी आओ, पोहा तैयार है।”
  • पोहा सिर्फ एक नाश्ता नहीं, बल्कि बचपन की उन प्यारी यादों का हिस्सा है जो हर निवाले के साथ दिल को छू जाती हैं।
  • स्कूल जाने की जल्दी हो या छुट्टी की आराम भरी सुबह, माँ के हाथ का गर्मागर्म पोहा हमेशा चेहरे पर मुस्कान ले आता था।
  • आज भी जब पोहा बनता है, तो उसकी खुशबू हमें अपने बचपन, परिवार और उन खूबसूरत पलों की याद दिला देती हैI
  • यही वजह है कि इंदौरी पोहा हर दिल के इतना करीब है।
  • सामग्री……..
  • सामग्री ….
  •  2 कप मोटा पोहा
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 चुटकी हींग
  • 8-10 करी पत्ते
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1 मध्यम प्याज बारीक कटा
  • 1 उबला हुआ आलू छोटे टुकड़ों में कटा
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच चीनी (वैकल्पिक)
  • 2 बड़े चम्मच भुनी मूंगफली
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
  • 1 नींबू
  • सजाने के लिए
  • बारीक इंदौरी सेव
  • अनार के दाने
  • बारीक कटा प्याज
  • हरा धनिया
  • विधि…..

.विशेष इंदौरी टिप……..पोहा को छलनी में लेकर हल्के पानी से धो लें।

  • अब धुले हुए पोहे में:
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच शक्कर
  • 1 छोटा चम्मच जीरावन मसाला
  • 1 चुटकी हींग को 1 बड़ा चम्मच पानी में घोलकर
  • पोहे पर डालें और हल्के हाथों से मिला लें। 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • इससे नमक, शक्कर, जीरावन और हींग का स्वाद पोहे के हर दाने में अच्छी तरह समा जाता है और असली इंदौरी स्वाद आता ह
  • Step 1
  • पोहा को छलनी में लेकर हल्के पानी से धो लें और 5 मिनट के लिए रख दें ताकि वह नरम हो जाए।
  • Step 2
  • कड़ाही में तेल गर्म करें। राई चटकाएं, फिर हींग, करी पत्ते और हरी मिर्च डालें।
  • Step 3
  • अब बारीक कटा प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
  • Step 4
  • उबले हुए आलू के टुकड़े डालें और 2 मिनट तक हल्का भून लें।
  • Step 5
  • हल्दी, नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • Step 6
  • भीगा हुआ पोहा डालें और धीरे-धीरे चलाते हुए सभी मसालों के साथ मिला लें।
  • Step 7
  • भुनी मूंगफली डालें और 2-3 मिनट धीमी आँच पर पकाएं।
  • Step 8
  • गैस बंद करें। ऊपर से नींबू रस डालें।
  • या आप इसे किसी भी बर्तन पर भाप से पकाने से ईसका स्वाद ओर भी अच्छा होता है 
  • आप माइक्रो मे भी भाप दे सकते है 
  • Step 9..….सर्व करते समय

ऊपर से भरपूर इंदौरी सेव, बारीक प्याज, हरा धनिया, अनार के दाने, थोड़ा जीरावन और नींबू रस डालें।

Serving Tips…….

✨ ऊपर से बारीक सेव और अनार डालें।

✨ गर्म चाय के साथ परोसें।

✨ नींबू रस सर्व करने से ठीक पहले डालें।

✨ भुनी मूंगफली स्वाद और क्रंच बढ़ाती है।

मेहमानों के लिए पोहा के साथ जलेबी भी परोस सकते हैं।

पोहा खाने के फायदे…….

✅ हल्का और आसानी से पचने वाला नाश्ता

✅ लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराता है

✅ ऊर्जा देने वाला कार्बोहाइड्रेट स्रोत

✅ कम तेल में बनने से हेल्दी विकल्प

✅ बच्चों और बड़ों दोनों के लिए उपयुक्त

#इंदौरीपोहा #JirawanPoha #IndoriTaste #PohaLovers #VaishaliRasoi #IndoreSpecial #BreakfastRecipe #IndianFood #FoodBlog #SevPoha #MorningBreakfast #HomemadeFood #Foodie #TraditionalTaste #HealthyBreakfast #QuickRecipe # #IndoreFood #StreetFoodStyle #TasteOfIndore ❤️

पोहा नहीं, इंदौर वालों की भावनाएँ हैं  यह ओर सेव, जीरावन और पोहे का परफेक्ट मेल

HindiRecipe #EasyRecipe #TastyFood #Foodie #QuickBreakfast #SevPoha #IndoreFoodLove ❤️